Translate

बुधवार, 18 सितंबर 2019

बुंदेलखंड में लगातार बारिश से जनता वे-हाल,पूर्व विधायक के मकान में भी घुसा पानी।

बुंदेलखंड में लगातार बारिश से जनता वे-हाल,पूर्व विधायक के मकान में भी घुसा पानी।


दो दर्जन ग्रामों का नही है मुख्यालय तक संपर्क।


//नरेंद्र अहिरवार//


हटा (दमोह)। जिले में सहित संपूर्ण अंचल मे  से रही लागातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका हैं, जहां हटा में लगातार 24 घंटा से पूरे क्षेत्र में हो रही बरसात के कारण अब चारो ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस बरसात अब आफत की बरसात नजर आ रही है, बरसात के कारण फसल के साथ व्‍यवसाय भी चौपट हो गया है। किसानों ने कहा कि अब तो खेत को देखते ही आंखो से आंसू निकल पडते है। जहां उडद मूंग की फसल में लागत भी मिलने की उम्‍मीद खत्‍म हो गई है।


मंगलवार की रात एवं बुधवार की सुबह तेज वारिस होने के कारण मुख्‍य सडक से २० से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है, दुर्भाग्‍य तो यह है कि जिला में एक नहीं अनेक घटनाएं घटित होने के उपरांत भी जहां तहां पुलिया पर न तो कोई बेरियल लगाये गये न ही किसी को पुलिया पर पानी होने की दशा में निकलने से रोका जा रहा है। रनेह के लिए जाने वाले सभी मार्गो पर पुलिया के उपर पानी आ रहा है यही हालात पांजी, हरदुआ पंचम, देवलाई, बिजवार, रनेह कुलुआ मार्ग, कनकतला और हिनमतपटी के बीच में, हटा कांटी के बीच घुघरी का नाला, मडियादों रजपुरा मार्ग, मडियादों वर्धा मार्ग, शिवपुर पुलिया जो पहले से ही क्षतिग्रस्‍त है कही भी कोई बेरियल नहीं लगाये गये है, न ही कोई पानी में से निकलने वालों को रोकने के लिए तैनात है।


अतिवृष्टि के कारण नगर सहित हिनौता, रनेह, रजपुरा आदि जगह दुकानों व घरों में पानी घुस गया है कुंवरपुर में कमल रैकवार, शिल्‍लू प्रजापति, शिवराम पटैल, के मकान में पानी भर गया राशन कपडा आदि का नुकसान हुआ है, भुनगुवां में भी बिना नदी नाले के बाढ जैसे हालत है।


हटा नगर में पूर्व विधायक उमादेवी खटीक के घर के समाने एवं आसपास ही कई घरों में पानी भर गया, राय चौराहा पर दुकानों पर एक एक फुट पानी भर गया। पानी अभी रूकने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में न तो कोई आपदा टीम नजर आ रही न ही कोई आपदा का कनटेक्‍ट नंबर आमजन को प्रदान किया गया न ही किसी भी प्रकार की कोई पूर्व सूचना या मुनादी की गई। रनेह में अरविन्‍द नायक, मर्दन सिंह लोधी, कुंवरपुर में ओंकार मिश्रा का सहित पूरे क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गिरने की जानकारी मिल रही है।