Translate

गुरुवार, 19 सितंबर 2019

S.H.-37 बाधित,परिजनों ने दो लाशें रखकर लगाया जाम।

S.H.-37 बाधित,परिजनों ने दो लाशें रखकर लगाया जाम।

करंट लगने से हुई थी दो की मौत,एक गंभीर।

परिजन

//रूपेश जैन(7247230761)//

बकस्वाहा(छतरपुर)। जिले के बक्स्वाहा थाना अंतर्गत ग्राम मझगुंवा में दुखद घटनाक्रम निकलकर सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह मझगवां ग्राम में एक खेत मे करंट बिछे होने के कारण तीन लोग चपेट में आ गये।
जिस कारण एक मासूम बच्ची सहित दो की मौत गई।
तथा एक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा लाया गया लेकिन मुख्यालय पर डॉ का अभाव  होने के कारण गंभीर हालत में ही पीड़ित को जिला अस्पताल दमोह के लिए रेफर किया गया जहां पर पीड़ित व्यक्ति को भर्ती किया गया है।

(दमोह अस्पताल में भर्ती)

परिजनों ने लगाया जाम।


दुखद घटनाक्रम सामने आने के बाद भी पुलिस को सूचना देने के बाद भी समय पर ना पहुंचने पर गुस्साये परिजनों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया और परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा कि पुलिस को सुबह पांच बजे फोन लगाया गया था लेकिन पुलिस घटनास्थल पर सात बजे बजे पहुंची तथा अस्पताल में डॉ भी नही मिले।
गौरतलब है कि जनपद क्षेत्र बकस्वाहा में यह हालात पहली बार नही है अत: यहां पर लगातार सुविधाओं के नाम पर रोना देखा जाता है हालात रोजाना के यही है कि यहां पर आज तक कई प्रशासकीय सेवायें साफ तौर पर ठप्प देखी जा रही है।

इनका कहना है कि.....

"चूंकि में इस समय मीटिंग में भोपाल में हूं ,पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाये व्यक्त करता हूँ तथा मैने कलेक्टर व एसपी से बात कर कहा है कि शीघ्र ही उचित जांच हो।
अतः इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ सभी लोग खड़े हैं।"

प्रद्युम्न सिंह,(विधायक बड़ामलहरा)