दुष्कर्म के आरोपी ने धारदार हथियार से काटी गर्दन।
//संदीप यादव//
ब्यूरो छतरपुर। मंगलवार को जिला अदालत में फैसला सुनते ही आरोपी ने कोर्ट परिसर में अपना गला काट लिया।जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां पर युवक का इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का नाम ओंकार अहिरवार बताया जा रहा है जिस पर लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
जिस पर जिला अदालत ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा और पांच हजार का जुर्माने के साथ फैसला सुनाया था।