Translate

मंगलवार, 17 सितंबर 2019

हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी विश्वकर्मा जयंती।

हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी विश्वकर्मा जयंती।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नगर में मंगलवार को विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में समूचे क्षेत्र के विश्वकर्मा समुदाय के लोगों द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ नगर में भगवान विश्वकर्मा जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
इस शोभायात्रा का प्रारम्भ नगर के वार्ड नं.4 में स्थित अबार माता मंदिर से होकर नगर से निकले टीकमगढ़-सागर पर चलते हुए नगर परिषद तिराहा,बरेठा बाबा तिराहा,स्टेट बैंक,जबलपुरी तिराहा,एवं बसस्टैंड,पुलिस चौकी,और मैन मार्केट होते हुए नगर के मुख्य मार्गो से यथा स्थान
पर शोभायात्रा का समापन किया गया तत्पश्चात भजन संध्या एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का  समापन किया गया।
इस शोभायात्रा के दौरान विश्वकर्मा समुदाय के नव युवकों ने इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपने हुनर ये करतब दिखाए साथ ही गाजे बाजे पर थिरकते हुए नजर आये।इस अवसर पर शोभायात्रा में बाईक रैली,घोड़े,और डीजे,के साथ सैकड़ो लोगों के अलावा सैकड़ो महिलाएं भी शामिल रहीं।