टूटे-तार ग्रामीणों को बने मुसीबत, जिम्मेदार वे-सुध।
//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। झमटुली में विगत छः माह से विद्युत ट्रांसफार्मर के खम्बे टूटे पड़े है जहाँ चारो ओर जमीन तक विद्युत तार लटक रहे हैं जो स्कूली बच्चों मवेशियों के लिये अब खतरा बन हुये हैं।विद्युत ट्रांसफार्मर के एक ओऱ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है दूसरी ओर स्वस्थ्य केंद्र है बीच मे रोड बच्चो का खेल मैदान होने से विद्युत ट्रांसफार्मर के बिखरे तार टूट खम्बे किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार माने तो एक ट्रक से खम्बे टूटे थे ट्रक ड्राइवर से विद्युत विभाग के कनिष्ठ मंत्री ने दस हजार रुपये ले लिये थे उसके बाद भी खम्बो तारो को ठीक नहीं कराया गया।
अतः प्रशासन कब जागेगा जब कोई बड़ी घटना घटित हो जायेगी गाँव वालो शिक्षक एव ड्राक्टर ने इसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से की लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।