Translate

सोमवार, 14 अक्टूबर 2019

जागरूकता रैली में स्वच्छता का संदेश।

जागरूकता रैली में स्वच्छता का संदेश।


//प्रदीप विश्वकर्मा//

बक्सवाहा(छतरपुर)।  सोमवार को नगर के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 4 एवं 12 में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर शासन द्वारा चलाए जा रहे पोषण अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास के तत्वधान में परियोजना अधिकारी कुमारी हेमलता ठाकुर के निर्देशानुसार स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन कर सभी वार्ड वासियों को साफ सफाई व स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि हमें रोज-रोज खाना बनाने के पूर्व तथा खाना खाने के पूर्व एवं खाना परोसने के पूर्व शौच के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए। जिससे कि हाथों में उत्पन्न हुये कीटाणु दूर हो सके और हम बीमारियों से भली-भांति बच सकें।
 हाथ धुलाई का प्रदर्शन करते हुए सभी बच्चों व वार्ड वासियों के 6 स्टेप में हाथ धुलवा कर हाथ धोने के सही तरीके के बारे में अवगत कराया गया।
 कार्यक्रम का सफल संचालन  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शशिप्रभा जैन ने किया तथा कार्यक्रम में विशेष सहयोग के रूप में रामवती नापित शकुन जैन,रेणु खरे का योगदान रहा।
तो वहीं आंगनबाड़ी सहायिका जोति रैकवार एवं प्रभा तिवारी की मौजूदगी के पश्चात पुष्पा नापित रति चौरसिया सील रानी चौरसिया साहिल खान सैफी खान तौफीक खान शबाना खान दीक्षा चौरसिया मानवी साहू अनुष्का साहू एनल खान फैजल खान नैतिक नापित रितिक चौरसिया सहित अन्य वार्ड वासियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।