Translate

सोमवार, 14 अक्टूबर 2019

NCD कार्य में उदासीनता बरतने पर के वेतन रोकने के निर्देश।

NCD कार्य में उदासीनता बरतने पर के वेतन रोकने के निर्देश।


   //नरेंद्र अहिरवार, खिलान पटेल//   

ब्यूरो दमोह। जिला स्वास्थय समि‍ति अध्यक्ष एवं कलेक्टर तरूण राठी ने निरोगी काया अभियान के तहत स्क्रीनिंग कार्य में लापरवाही, उदासीनता बरतने वाले २० एमपीडब्यू एएनएम पर कडी कार्यवाही करते हुये कार्य में तीन दिवस में अपेक्षित सुधार न होने पर वेतन रोकने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये हैं।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के बजाज ने बताया कि निरोगी काया अभियान के तहत ३० वर्ष्‍ से अधिक आयु वर्ग वाली महिला एवं पुरूषों की ब्लडप्रेशर, डायबिटीज एवं कैंसर के लक्षणों की पहचान की जा रही है, ताकि समय से उन्हें इलाज एवं उपचार मुहैया कराया जा सके। जिले में हैल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के तहत ५७ उप स्वास्थ्य केन्द्र चिंहित किये गये हैं। जहां गृ‍ह भेंट एवं शिविर के माध्यम से गैर संचारी रोग से प्रभावित मरीजों की पहचान परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा चिंहित उप स्वास्थ्य केन्द्र् पर प्रत्येक गुरूवार एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रत्येक बुधवार को एएनएमए, एमपीडब्यू द्वारा गैर संचारी रोग के लक्षणों वाले रिफर मरीजों की स्वास्थ्य जांच परीक्षण कर उपचार सेवायें एवं नि:शुल्क दवा का वितरण किया जाता है। २० सितंबर से जारी एनसीडी अभियान के तहत लक्ष्यी ५१९८८ हितग्राहियों के परीक्षण अब तक ३८९५ की ही स्क्रीनिंग की जा सकी है।

इन कर्मचारियों पर की गई कार्यवाही।

      विकासखण्ड पथरिया के जेरठ उप स्वास्थ्य केन्द्र में एमपीडब्लयू रणधीर अहिरवाल, लक्ष्मीं पटैल, एएनएम नरसिंहगढ से भागवती अहिरवाल, एएनएम राजकुमार भार्गव, एमपीडब्लरयू जबेरा विकासखण्ड के पटना मानगढ उप स्वास्थ्य केन्द्र से हाकम सिंह, एमपीडब्लयू उप स्वास्थ्य केन्द्र खमरिया मौजीलाल शोभाडाली विश्वमकर्मा, एएनएम विकासखण्ड् हिण्डोहरिया में बिसनाखेडी में राकेश गर्ग, एमपीडब्लवयू आभा बडोलिया, एएनएम व उप स्वास्थ्य केन्द्र घाटपिपरिया में एमपीडब्लए प्रदीप राजपुत, रीता खटीक, एएनएम इसी प्रकार बटियागढ के उप स्वास्थ्य केन्द्र खडेरी में कार्यरत एमपीडब्ल यू योगेश खरे, मगरौन से अशोक सेन, वहीं फतेहपुर में पदस्थ एएनएम कमला अहिरवार एवं केरबना में कार्यरत एएनएम ममता लोधी, विकासखण्ड् तेंदूखेडा के तेजगढ में एमपीडब्लयू कमलेश लुहारिया, एएनएम कुंती रैकवार, सांगा के एमपीडब्यू सरजू अहिरवार, सर्रा से एएनएम रानी श्रीवास्तमव, पटेरा विकासखण्ड् कोटा एमपीडब्यू नरेंद्र तिवारी, एएनएम विद्या नामदेव, सलैया में एमपीडब्यू राजूरजक, हिनौती में एएनएम निर्मिला कोरी, तथा विकासखण्ड् हटा के रनेह उप स्वास्थ्य केन्द्र् में पदस्थ माया पाण्डे ,रागिनी एएनएम, इमझिर में सत्यमप्रकाश एमपीडब्यू पर तीन दिवस में कार्य में अपेक्षित प्रगति अथवा सुधार न पाये जाने पर माह अक्टूबर को वेतन आहरित न किये जाने के निर्देश दिये गये।
      इसी प्रकार तेंदूखेडा के ग्राम माडनखेडा में आशा कार्यकर्ता ममता विश्वकर्मा, हरई ग्राम की गीता रैकवार को भी सीबेक फार्म भरने में लापरवाही बरतने पर इन्हें सेवा में सुधार न होने पर सेवा से पृथक करने की कार्यवाही के निर्देश दिये। शहरी गंदी बस्ती क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता के रूप में चिंहित उर्मिला असाटी सिविल वार्ड १ कामिनी गर्ग, सिविल वार्ड ६ संगीता सेन, नया बाजार ५ जयंती सेन, बजरिया वार्ड ७ रजनी खटीक, बजरिया वार्ड २ एवं आरती अहि‍रवार नया बाजार ३ सीबेक फार्म न भरे जाने के कारण अक्रियाशील मानते हुये कार्यवाही के निर्देश दिये।