Translate

बुधवार, 16 अक्टूबर 2019

आखिर किस वजह से परेशान थी महिला,कलेक्टरेट के सामने लगाई फांसी।

आखिर किस वजह से परेशान थी महिला,कलेक्टरेट के सामने लगाई फांसी।

//नरेंद्र अहिरवार//

ब्यूरो दमोह।  जिला कलेक्टरेट  कार्यालय के सामने लगाई फांसी  के सामने स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा के जीर्णोद्धार के साथ लगाए गए पिलार नुमा खंभे में आत्म हत्या करते हुए एक महिला का विडिओ तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे दिखाई दे रहा हैै कि महिला गले में रस्सी बांध कर आत्महत्या करने जा रही थी। लेकिन सैकड़ों की संख्या में वहां मौजूद लोग सिर्फ महिला का लाइव वीडियो बनाने में ही मशूल थे, वहीं कुछ युवाओं ने मानवता का परिचय देते हुए देख कर आगे आए और महिला को पिलर पर चढ़ कर फंदा निकाल कर उतारा लेकिन महिला तब तक बेहोश हो चुकी थीं।
 जिसके बाद स्थानीय लोगों ने 100 डायल और 108 एम्बुलेंस के लिए कई फोन लगाए और देर होते देख निजी ऑटों की मदद से उन्ही के द्वारा महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
आपको बता दें कि घटना स्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही देहात था एवं कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय है जिसके बाबजूद भी दिन दहाड़े महिला ने आत्म हत्या का प्रयास किया।
 लेकिन किसी भी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के लिए घटना की जरा भी भनक नहीं लगी। अगर समय रहते राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए महिला को नहीं उतरा होता तो महिला की मौत हो सकती थी।
घायल महिला का जिला चिकित्सालय में इलाज रही हैं और महिला भी अब स्वस्थ हैं। घटना के दौरान महिला की पहचान और घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन कुछ राहगीरों ने महिला की पहचान नटवली तलैया निवासी शांतिबाई के रूप में पहचान की गई हैं। जहां मौजूद गांव के ही लोगों ने महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है।