Translate

शनिवार, 19 अक्टूबर 2019

बच्चों ने वोटिंग चलाने का किया अभ्यास।

बच्चों ने वोटिंग चलाने का किया अभ्यास।


शारीरिक और मानसिक विकास से ही छात्र और छात्राएँ बनेगी आत्म निर्भर: समीक्षा बजाज।


//नरेंद्र अहिरवार//

सिटी दमोह। सांईनिग नर्सरी प्राईमरी स्कूल दमोह के द्वारा आज शाला परिसर मे छात्र और छात्राओं के लिए वोटिंग का अभ्यास कराया गया। उक्त कार्यक्रम के संबंध में स्कूल की प्राचार्य समीक्षा बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संस्था एक ऐसी शैक्षणिक संस्था है जहाँ पर छात्र और छात्राओं का शारीरिक और मानसिक रूप से विकास किया जाता है।
 आज हमारी संस्था के द्वारा छात्र और छात्राओं के लिए वोटिंग का अभ्यास कराया गया जिसमे सभी कक्षाओं के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। हमारी संस्था के द्वारा दीपावली पर्व पर छात्र और छात्राओं के लिए  रंगोली सिखाने का भी अभ्यास किया जावेगा। उन्होंने कहाँ कि इस प्रकार के आयोजन से ही  शारीरिक और मानसिक विकास से छात्र और छात्राएँ बनेगी आत्म निर्भर।