विधायक तीर्थ दर्शन यात्रा का दूसरा जत्था धर्म लाभ अर्जित कर लौटा।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। जिले के प्रमुख वृद्ध महिला एवं पुरुषों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए पूर्व में नगरीय क्षेत्र में तीर्थ दर्शन यात्रा करा चुके विधायक राहुल सिंह ने दमोह विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र राजा पटना अर्थ खेड़ा एवं आसपास के ग्राम वासियों को अमावस्या के पावन पर्व पर दमोह से बसों द्वारा बरमान घाट तक मां नर्मदा तीर्थ दर्शन यात्रा कराई गई, ज्ञात हो कि विधायक श्री सिंह द्वारा समय-समय पर धार्मिक बंधुओं माताओं बहनों बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन यात्रा निजीव्वय पर उपलब्ध कराई जाती है, दमोह (राजा पटना एवं अर्थ खेड़ा) से बरमान घाट की विधायक तीर्थ दर्शन यात्रा के प्रभारी गोविंद सिंह, वीरेंद्र सोनी ने कहा यह तीर्थ दर्शन यात्रा निशुल्क है और उनका उद्देश्य यही है कि सामाजिक सौहार्द और धार्मिक प्रेम आम जनों में बना रहे यही यात्रा का प्रयास है, मां नर्मदा जी दर्शन एवं स्नान कर आज सुबह विधायक दर्शन यात्रा का दूसरा जत्था वापस लौटा, इस यात्रा में प्रमुख रूप से अमर सिंह मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह इंजीनियर देवेंद्र सिंह जाट सिंह मनोहर यादव दीवान भूरे सिंह दीवान हाकम सिंह वीर सिंह प्रिंस गोस्वामी पूरब गुप्ता आयुष दुबे राहुल पुरोहित विक्की अग्रवाल के साथ सैकड़ों धार्मिक बंधुओं की उपस्थिति रही।
