Translate

मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018

साफ सफाई कर,दिया स्वच्छता का संदेश

साफ सफाई कर,दिया स्वच्छता का संदेश



रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)|  यू तो केंद्र से लेकर राज्य सरकार तथा नगरीय निकाय एवं प्रत्येक ग्रामों में साफ सफाई अभियान तथा स्वच्छ भारत मिशन की तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन इसी कड़ी में जागरूकता की एक नई पहल नगर के युवाओं एवं मध्यप्रदेश जन अभियान के सदस्यों में दिखाई दे रही है| छतरपुर जिले की बक्सवाहा स्थित एकमात्र तालाब महेंद्र सागर में मंगलवार को स्वच्छता अभियान शुरू किया गया जिसमें जल के दूषित होने के बचाव तथा एकत्रित कचरे को अलग किया गया|
तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को तालाब के जल को पेयजल योग्य बनाने के उपाय बताए गए|

 यह रहे मौजूद...

कार्यक्रम के इस दौरान युवा तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं में राजेश रतीराम,मनीष जैन,पत्रकार हरीराम अहिरवार,परसोत्तम रजक,सुरेंद्र यादव,आशिक मंसूरी,राजाराम प्रजापति,देवकीनंदन सोनी एवं हृदेश खटीक सहित बड़ी संख्या में युवा तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे|