Translate

शनिवार, 19 अक्टूबर 2019

प्रताड़ित कर जबरन करायी रजिस्ट्री,अब दर-दर भटक रहा पीड़ित।

प्रताड़ित कर जबरन करायी रजिस्ट्री,अब दर-दर भटक रहा पीड़ित।

दबंगों की दबंगई ने छीन ली जमीन।


//मनीष सम्राट,विन्द्रावन विश्वकर्मा// 

घुवारा(छतरपुर)। ग्रामों में दबंगों की दहशत तो लगातार देखने को मिलती हैं कुछ कस्बे ऐसे हैं जहां आज भी लोगों को गुलाम बनकर रहना पड़ता है तथा दबंग गरीब लोगों को झूठा प्रलोवन देते हैं और यदि नहीं मानते हैं तो दबंगई रवैया अपनाते हैं ।
ऐसा ही एक मामला तहसील घुवारा के हल्का बमनोरा ग्राम पंचायत देवपुर का है जहां गांव के दबंगो ने घर में बंधक बनाकर तथा नशा का लगाया सेवन कराकर भूमि की राजस्ट्ररी करा डाली ,सुनील अहिरवार देवपुर को गनेश यादव पिता हलकाई यादव ग्राम हसरी तथा नंदराम पिता विद्रावन यादव ग्राम देवपुर के द्वारा गांव के ही तेजराम ,हल्लन पिता दमरा अहिरवार अपनी बातों में फंसाकर लगातार शराब पिलाई तथा जब कई दिनों तक बंधक बनाया तथा जब वह असंतुलन की स्थिति में रहा तभी फर्जी तरीके से भूमि की यादव जी के नाम राजस्टी करा डाली ।
सुनील अहिरवार के द्वारा बताया गया कि मुझे तेजराम, हल्लन अहिरवार हसरी लगातार जमीन बेचने की बात करते थे तथा जब कभी मिलता था तो अपनी मीठी बातें कर के शराब पिलाता था तथा जब मैंने मना किया तो मुझे बंधक बना लिया तथा कई दिनो तक शराब पिलाई तथा मुझे पता ही नहीं चला कि मेरी ज़मीन की राजस्ट्री हो गई  जब मुझे पता चला तो मैंने अपने पिता को बताया जब हमने तहसील, कलेक्टर महोदय तथा अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन दिये लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सोंचने बालीबात तो ये है कि जिस भूमि की राजस्ट्री कराई गई है बस तो शासकीय भूमि है जो की उन्हे कुछ साल पहले ही मिली थी फिर राजस्ट्री होना कैसा  संभब हो लेकिन इसका सत्यापन भी मौजूद है इस प्रकार के भर्जी कार्यो को करने वाले अधिकारियों पर दंडात्मक कार्यवाही करनी चाहिए।