10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा।
//रितिक सोनी//
छतरपुर। जिले के नोगाव थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है, हत्या के मामले में फरार आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है।टीम प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने पुलिस बल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज है आरोपी के ऊपर एसपी तिलक सिंह ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था।
आरोपी बालकिशन चौबे को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के बिजौरी गांव से गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक अवैध कट्टा सहित तीन जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किये हैं।