Translate

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

समन्ना स्वागत द्वार निर्माण की एनओसी के लिए नया नक्शा प्रस्तुत करे निर्माण समिति।

समन्ना स्वागत द्वार निर्माण की एनओसी के लिए नया नक्शा प्रस्तुत करे निर्माण समिति।

 

//राजन असाटी//

दमोह।  विगत दिनों से एक भव्य स्वागत निर्माण की मांग अनेक भक्तों, श्रद्धालुओ की ओर से हो रही है। जिसको लेकर एक जिलास्तरीय निर्माण समिति पिछले दिनों स्वागत द्वार निर्माण से संबंधित सभी दस्तावेज एनओसी के लिए जिला कलेक्टर तरूण राठी के यहां प्रस्तुत किए गए थे।
निर्माण समिति ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय ने जानकारी दी कि दमोह कटनी मार्ग जो समन्ना से होकर निकलता है वह नेशनल हाईवे होने की वजह से वर्तमान स्वागत द्वार का नक्शा स्वागत द्वार निर्माण समिति को पुनः बनवा कर देना पड़ेगा जो नेशनल हाईवे के हिसाब से हो इसकी जानकारी कलेक्टर कार्यालय ने निर्माण समिति के सदस्यों को दी।
 निर्माण समिति के सदस्यों ने दमोह सांसद कार्यालय में  श्री पटेल एवं सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी  से भी नेशनल हाईवे हो जाने पर बात की क्योकि दमोह सांसद महोदय ने स्वागत द्वार निर्माण समिति से दमोह कटनी से निकलने वाले मार्ग को एन एच में जुड़ने की बात कही थी।
स्वागत द्वार निर्माण समिति का कहना है कि नेशनल हाईवे की चौड़ाई के हिसाब से शीघ्र ही नया नक्शा निर्माण समिति दमोह कलेक्टर तरुण राठी को प्रस्तुत करेगी और भरोसा है कि इसमें स्थानीय सांसद ,विधायक एवं अन्य सभी राजनीतिक पक्ष पार्टी स्वागत द्वार निर्माण की एनओसी की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे जिससे शीघ्र ही दमोह बांदकपुर के मुख्य मार्ग पर एक भव्य स्वागत द्वार निर्माण शीघ्र प्रारंभ हो सके जिसको लेकर समस्त क्षेत्र के भक्तगण प्रयासरत हैं।