Translate

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

ABVP ने पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ बालक छात्रावास में व्याप्त विभिन्न 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,विभिन्न मांगो के 7 दिवस में पूर्ण ना किए जाने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

ABVP ने पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ बालक छात्रावास में व्याप्त विभिन्न 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,विभिन्न मांगो के 7 दिवस में पूर्ण ना किए जाने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।


//नरेंद्र अहिरवार//

दमोह। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ओबीसी छात्रावास की निम्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
 जिला संयोजक श्री तिवारी ने बताया कि छात्रावास की 11 सूत्रीय समस्याओं को लेकर माननीय कलेक्टर महोदय ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख मांगे  छात्रों पीने के पानी की व्यवस्था नही है।
छात्रावास में असामाजिक तत्वों का आनाजाना बना रहता जिससे छात्रों के अंदर डर बना रहता हैं जल्द से जल्द एक चौकीदार की व्यवस्था की जाए। जिला एस एफडी प्रमुख नीलेश राठौर ने कहा छात्रावास के शौचालयो की साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाए ताकि छात्रों को बीमारी का सामना न करना पड़े।
नगर मंत्री ललित पालीवाल ने कहा हमारी निम्न मागो को जल्द से जल्द पूर्ण नहीं कि जाति तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी जिसमे प्रमुख रूप से प्रांत कार्यकरणी सदस्य राहुल कुमार, अरविंद अहिरवार,सत्यम रजक ,जतिन राज, सत्यम दहिया, सत्यम दहिया दिलीप सुमन, अनुज परिहार, राजा दुबे ,दीपेश राठौर ,आयुष सोनी ,राहुल पटेल ,आशु उपमा,शुभम ,आदि बड़ी संख्या में छात्रों एवं कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही।