Translate

रविवार, 1 दिसंबर 2019

ABVP ने हैदराबाद में डॉ प्रियंका रेड्डी की निरसंस हत्या के विरोध में स्थानीय डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक पर दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि।

ABVP ने हैदराबाद में डॉ प्रियंका रेड्डी की निरसंस हत्या के विरोध में स्थानीय डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक पर दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि।


//नरेंद्र अहिरवार//


सिटी दमोह। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय अंबेडकर चौराहे पर हैदराबाद में नृशंस हत्या में मारी गई महिला  डॉ.प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने हेतु सरकार व प्रशासन से मांग की है कि सभी दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर उनपर कड़ी कार्यवाही की जाए।
 विद्यार्थी परिषद के जिला सयोंजक शिवेंद्र तिवारी ने कहा कि आज पूरा देश इस नृशंस घटना पर अत्यंत दुखी हैं हम यह आशा करते हैं कि ऐसी अमानवीय घटनाओ को रोकने के लिए सरकार तो आगे आएगी ही साथ ही समाज भी ऐसे कुकृत्यों रोकने के लिए आगे आये। वही जिला इस एफडी प्रमुख नीलेश राठौर ने कहा कि इस प्रकार की घटना देश को शर्मसार करने वाली हैं। सरकार तथा जिम्मेदार लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा। कि इस प्रकार की घटनाओ पर शीघ्र अतिशीघ्र रोक लगे तथा जो इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले राक्षसी प्रवत्ति के लोग हैं। उन्हें चिन्हित किया जाए ।तथा उनके खलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस प्रकार की अमानवीय घटनाओ को रोकने के लिए एक कड़ा कानून लाने की आवश्यकता है। वही नगर छात्रा प्रमुख उज़्मा नाज का कहना है कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालो को केवल मृत्यु दंड मिले जिमसें प्रमुख रूप से उपस्थित प्रान्त कार्यकारणी सदस्य राहुल कुमार, जिला एसएफएस प्रमुख रत्नेश रजक ,दीपेश राठौर, मेघना सोनी, नीता शर्मा, हरिओम सोनी, भूपेंद्र राय, बाबू राज, ,अंकित, प्रिंस भोजक ,रोहित, सौरभ राही, राजा दुवे ,तनु, हर्षिता विश्वकर्मा ,मनु वर्मा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही।