विगत 13 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने दबोचा।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। विगत 13 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी को दमोह देहात पुलिस ने दबोच लिया है. पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के निर्देश पर लगातार जिले में फरार आरोपियों पकड़कर न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे करने की कार्रवाई लगातार दमोह पुलिस द्वारा की जा रही हैं. सीएसपी मुकेश अबिद्रा एवं टीआई दमोह देहात संधीर चौधरी के नेतृत्व में दमोह देहात पुलिस ने 13 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी आरोपी को दबोचा है. यह पूरी कार्रवाई में विशेष योगदान साइबर सेल प्रभारी राकेश अठया,सौरभ टंडन, अजीत दुबे, सब इंस्पेक्टर राजवीर यादव, प्रधान आरक्षक बी.डी. दाहिया, आरक्षक नवीन,आरक्षक वीरेंद्र मिश्रा, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, आरक्षक शिव शंकर रोहिताश सहित पुलिस बल के सहयोग से आरोपी को कुलुवा मारूताल निवास से धर दबोचा. जानकारी देते हुए टीआई दमोह देहात श्री चौधरी ने बताया कि अपराध क्रमांक 290/06 धारा 307, 302, 34 आईपीसी में फरार न्यायालय द्वारा स्थाई वारंटी आरोपी सोनू उर्फ गजेंद्र पिता स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी कुलुवा मारूताल को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।