Translate

बुधवार, 27 नवंबर 2019

करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत।

करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत।


दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। ग्राम रामटौरिया में खेत की सिंचाई कर रहा किसान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। जानकारी के मुताबिक रामटौरिया निवासी किसान राजेश लोधी पिता गुलाब लोधी करीब 30 वर्ष मंगल बुधवार की रात को खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान वह करंटकी चपेट में आ गया।
जब पिता ने सोचा की बेटा अभी तक घर क्यों नहीं आया तो पिता को चिंता होने लगी और पिता सुबह के वक्त खेत की ओर देखने को गए और पिता ने देखा कि बेटा तो खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है जैसे ही पिता बेटे के पास गए वह बेटे को छुआ तो पिता को बी करंट के चपेट में आ गया जब पिता चिल्लाया तो स्थानीय लोगों ने सुनकर दौड़े और देखने वालों के होश उड़ गए।
जिस बाद तत्काल पिता को बचाया जा सका
और बेटे की स्पोर्ट पर मौत हो गई।
खेत के तार फेंसिंग में दौड़ रहा था करंट कहां से कैसा आ रहा था करंट इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी।

मृतक राजेश मोटर पंप से करंट का कोई वास्ता नहीं मृतक राजेश लोधी की मोटर पंप करीब 200 मीटर की दूर आई पर चल रही थी खेत से पानी खेत में सिंचाई कर रहा था खेत के तार फेंसिंग में कहां से कैसे आया करंट इसका अबे कोई खुलासा नहीं हुआ है।
  रामटौरिया की इस घटना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है मृतक राजेश की सिर्फ दो बेटी पहली करीब एक से डेढ़ वर्ष बेटी दूसरी बेटी करीब 4 वर्ष की है एवं वही घर को चलाने वाला व्यक्ति था।
    बाद में मामले की जानकारी लगते ही रामटौरिया  उप थाने की पुलिस को भी दी गई है और पुलिस ने मामले में मर्ग प्रकरण कायम कर पीएम के लिए शव को बड़ामलहरा भिजवाया।