Translate

शनिवार, 30 नवंबर 2019

लूट तथा जानलेवा हमले के विरोध में व्यापारियों का सख्त प्रदर्शन,आगामी दो दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।

लूट तथा जानलेवा हमले के विरोध में व्यापारियों का सख्त प्रदर्शन,आगामी दो दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी। 


//जसवंत सिंह यादव//

बिजावर(छतरपुर)। नगर में स्थित पेट्रोल पंप के संचालक के साथ हुई लूट एवं जानलेवा हमले के विरोध में नगर वासियों में जनाक्रोश,बाजार बंद, प्रदर्शन और बस स्टैंड पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
तथा दो दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर व्यापारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।
क्षेत्र में हुई पुरानी लूट का खुलासा ना होने से क्षेत्रवासियों में भय, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एकजुट हुए नगरवासी और व्यापारी।
एसपी ने वारदात की रात में ही घटनास्थल का किया मुआयना, क्षेत्रीय विधायक ने कहा दुखद घटना, हर हाल में आरोपियों की तलाश कर सख्त कार्रवाई कराने का दिया आश्वासन।