छात्रावास की रिचा अहिरवार आत्महत्या को लेकर छात्राओं ने सभाकक्ष जिला पंचायत की जन सुनवाई में किया हंगामा।
//आशीष मिश्रा//
छतरपुर।। कुछ दिन पूर्व महोबा रोड पर स्थित छात्रावास में एक छात्रा रिचा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसको लेकर बड़ा हंगामा हुआ था।लोगो का आरोप है कि प्रशासन ने 3 दिन के अंदर कार्यवाही का आश्वासन दिया था लेकिन आज 13 दिन होने के बावजूद जब अधीक्षिका के ऊपर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई तब छात्राओं एवं पीड़ित परिवार वालों के साथ मिलकर मंगलवार को जनसुनवाई में जिला पंचायत के सभाकक्ष छतरपुर में किया हंगामा।