कैडिटो ने नुक्कड़ नाटक कर समझाया स्वच्छता का महत्व।

छतरपुर। 25 एमपी एनसीसी बटालियन छतरपुर के अंतर्गत आने वाली शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर 2/25 एनसीसी शाखा द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वच्छता के महत्व को समझाया।एनसीसी कैडिटों का समझाते हुए कहना था कि हमें हमेशा शौचालय का ही प्रयोग करना चाहिए।कचरे को खुले में न फेंककर कूड़ेदान में ही डालना चाहिए।हमें गीले कचरे को हरे डस्टबिन में तथा सूखे कचरे को नीले डस्टबिन में डालना चाहिए।इससे गीले कचरे से खाद बनाने तथा सूखे कचरे की रीसाइक्लिंग करने में मदद मिलती है।हमें पाॅलीथीन की जगह कपड़े या जूट का थैला उपयोग करना चाहिए।इससे इसको खाने से पशुओं की हो रही अकारण मृत्यु को और जमीन के खत्म हो रहे उपजाऊपन और जल प्रदूषण को रोका जा सकता है।लोगों द्वारा घर या दुकान की सफाई के दौरान निकले कचरे को सड़क पर फेंकने की प्रवृत्ति को कैडिटों ने व्यंग्यात्मक ढंग से प्रस्तुत करने हुए,इस निंदनीय प्रवृत्ति को छोड़ने और कचरा कूड़ेदान में ही डालने की गुजारिश की।उन्होंने इस बात को प्रमुखता से समझाते हुए कहा कि स्वच्छता रोगों से छुटकारा पाने का प्रमुख उपाय है ।इस कार्यक्रम का सफल संचालन ए एन ओ कैप्टन आर पी कुम्हार व पी आई स्टाफ हवलदार गुरमुख सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।जिसमें सीनियर अंडर ऑफिसर संजय अहिरवार,अंडर ऑफिसर मदन साहू,सार्जेंट नवल किशोर दीक्षित,सार्जेंट राजेश अहिरवार सहित 25 एनसीसी कैडिटों ने अहम् भूमिका निभाई।