Translate

मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

शहर की बाराद्वारी स्थित थोक दुकानों पर खाद्य विभाग ने किया निरीक्षण, साथ ही खाद्य सामग्री के लिए सेंपल अमानक स्तर की सामग्री पाए जाने पर होगी वैधानिक कार्यवाही।


शहर की बाराद्वारी स्थित थोक दुकानों पर खाद्य विभाग ने किया निरीक्षण, साथ ही खाद्य सामग्री के लिए सेंपल अमानक स्तर की सामग्री पाए जाने पर होगी वैधानिक कार्यवाही।


//नरेंद्र अहिरवार//

दमोह। कलेक्टर तरुण राठी एवं डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ आरके बजाज के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी,दमोह राकेश अहिरवाल ने दमोह शहर में अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण कार्यवाही करते हुए विभिन्न ब्रांडों के चॉकलेट के नमूनें जांच हेतु लिए हैं। दमोह में निरीक्षण की कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने बाराद्वारी स्तिथ विभिन्न कंफेक्शनरी दुकानों की जांच की। निरीक्षण कार्यवाही में बाराद्वारी,दमोह स्तिथ मेसर्स भारत स्टोर्स से टू इन वन एक्लेयर्स, चॉकलेट का नमूना जांच हेतु लिया है। इन एक्लेयर्स, चॉकलेट के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग दमोह ने समस्त किराना एवं कंफेक्शनरी दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी उपभोक्ताओं को केवल शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री का ही विक्रय करें एवं अपने खाद्य परिसर में स्वच्छता एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देवें। फ़ूड लाइसेंस एवं फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड आवश्यक रूप से अपने खाद्य परिसर में लगावें।