Translate

सोमवार, 2 दिसंबर 2019

आधाराशिला संस्थान के फाउन्डर्स वीक का समापन...रंगारंग कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को प्रोत्साहन दिवस के रूप में मनाया गया स्थापना दिवस।

आधाराशिला संस्थान के फाउन्डर्स वीक का समापन...रंगारंग कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को प्रोत्साहन दिवस के रूप में मनाया गया स्थापना दिवस।


//नरेंद्र अहिरवार//

दमोह। शहर की सबसे बड़ी समाज सेवी संस्था आधारषिला संस्थान (सी.आई.सी.एम.) की स्थापना 36 वर्श पूर्व 1983 में डॉ. अजय लाल एवं डॉ. श्रीमती इन्दु लाल के द्वारा की गई थी।
 प्रत्येक वर्श संस्था के स्थापना सप्ताह का प्रारंभ 23 नवम्बर को डॉ. श्रीमती इन्दु लाल के जन्म दिवस को प्रोत्साहन दिवस के रूप में मनाकर किया जाता है तथा इस फाउण्डर्स वीक का समापन 01 दिसम्बर को डॉ. अजय लाल के जन्म दिवस के साथ किया जाता है।
 यह समाज सेवा के अंतर्गत चिकित्स
शिक्षा के क्षेत्र में अपना विषिश्ट स्थान बनाए हुए है। मिषन अस्पताल जहां पीड़ित मरीज़ों की सेवा करने में संलग्न है वहीं बाल भवन निराश्रित व बेसहारा बच्चों को सहारा बन उन्हें जीने की राह दिखा रहा है। कॉलेज ऑफ नर्सिंग ट्रेनिंग के क्षेत्र में युवाओं को प्रषिक्षित कर उनके लिए रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
आत्म विकास विभाग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार परक तकनीकी का निःषुल्क प्रषिक्षण प्रदान कर रोजगार प्राप्त करने में सहायक हो रहा है।
संस्था के सभागार में डॉ. अजय एवं डॉ. श्रीमती इन्दु लाल का जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन डॉ. डैनिएल मनोरथ के द्वारा किया गया। भोपाल से विषिश्ट रूप से आये यषवंत कुमार देव, मो. अहमद, गनी अहमद खान, क्रिश्चियन चर्च भोपाल के सीनियर पास्टर सी.पी. सिंग, उनके सहयोगी पास्टर एम.एल. सोना तथा श्री जोजफ भी पुश्प मालाओं से डॉ. अजय लाल को अपनी षुभकामनाएं दी। संस्था सदस्यों के द्वारा भी षुभकामनाएं एवं बधाईयां दी गईं। सभी उपस्थित संस्था परिवार सदस्यों के प्रेम, स्नेह एवं प्रोत्साहन के लिए डॉ. अजय एवं डॉ. श्रीमती इन्दु लाल ने आभार व्यक्तकिया।
फाउन्डर्स वीक सप्ताह के सम्पूर्ण आयोजन को प्रभावी ढंग से  हावर्ड के द्वारा संचालित किया गया। सप्ताह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन सफलता पूर्वक किया गया जिसमें क्रिकेट, टेबिल टेनिस एवं बैडमिन्टन प्रमुख रूप से रहीं। जिनमें सी.आई.सी.एम. स्टाफ, बाल भवन के बच्चों तथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।