Translate

गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

महाराजा कॉलेज में चाकचौबंद व्यवस्थाओं के साथ पीजी एवं बीएड परीक्षा शुरू।

महाराजा कॉलेज में चाकचौबंद व्यवस्थाओं के साथ पीजी एवं बीएड परीक्षा शुरू।

   
छतरपुर। स्वशासी महाराजा कॉलेज,छतरपुर में वाणिज्य,कला एवं विज्ञान संकाय की स्नातकोत्तर (पीजी)प्रथम एवं बी एड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 14 दिसम्बर से तथा पीजी तृतीय व बी एड प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा  16 दिसम्बर से दो पालियों में प्रारंभ हो रही हैं।इन परीक्षाओं के निर्बाध, निष्पक्ष और सफल संचालन हेतु प्राचार्य डॉ एलएल कोरी ने प्राध्यापकों की दो शिफ्ट बना कर उन्हें दायित्व सौंपते हुए सभी चाक चौबंद व्यवस्थाएं की है।प्राचार्य डॉ कोरी ने सभी परीक्षार्थियों से अनिवार्यतःअपनी निर्धारित यूनिफॉर्म,प्रवेश पत्र एवं आईकार्ड सहित कॉलेज आने की बात कही है।कक्षाओं में मोबाइल फोन,गुटखे एवं नकल के चुटके ले जाने  पर सख्ती से रोक लगाई गई है।
    प्राचार्य डॉ एलएल कोरी ने प्रातः 9 बजे की स्नातकोत्तर परीक्षा की प्रथम पाली का परीक्षा अधीक्षक डॉ सीएम शुक्ला को बनाते हुए डॉ बीके अग्रवाल,डा एस पी द्विवेदी,डॉ एस पी जैन एवं डॉ बी एस परमार को सहायक अधीक्षक बनाया है।
    इसी प्रकार  दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली दूसरी पाली की बी एड परीक्षा का अधीक्षक डॉ आरके पांडे को बनाते हुए उनकी टीम में डॉ एच सी नायक, डा बी एल कुम्हार, डा शीला नायक, डा पी के खरे, डा विभा वासुदेव, डा पीके जैन  एवं  प.मोतीलाल नेहरू ला कॉलेज परीक्षा केंद्र के लिए श्री रजत सत्पथी को   सहायक अधीक्षक के रूप में शामिल किया गया हैं।प्राचार्य डॉ एलएल कोरी तथा स्वशासी परीक्षा नियंत्रक डॉ जेपी मिश्रा सहित परीक्षा समितियों ने सभी कक्षाओं के परीक्षार्थियों को निर्देशित किया है कि वे अपनी निर्धारित यूनिफॉर्म,प्रवेश पत्र तथा आई कार्ड लेकर परीक्षा देने कॉलेज आएं।साथ ही विद्यार्थियों से मोबाइल फोन, गुटखे तथा नकल आदि अनुचित सामग्री कॉलेज में न लाने की हिदायत  देते हुए विद्यार्थियों को अच्छी परीक्षा की शुभकामनाएं दी हैं।