Translate

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

छतरपुर। बाराती बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई।

छतरपुर। बाराती बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई।


चंदला(छतरपुर)। गोयरा थाना क्षेत्र के ग्राम कंदोली के नजदीक बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
बता दें कि बस का अनियंत्रित होने की खास वजह यह बताई जा रही है कि विगत शाम को पानी गिरने से मिट्टी में नमी हो जाने के कारण बस स्लिप होने के कारण अपना संतुलन खो बैठी और पेड़ से टकरा गई।
                  प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस भीम नगर बांदा से वापस राजनगर के कोडा गांव लौट रही थी तत्पश्चात घटना के बाद करीब दर्जन भर बाराती घायल हुए हैं जिनके लिए उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस व डायल 100 की मदद से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुचाया गया है।