Translate

रविवार, 12 जनवरी 2020

योग को अपने जीवन में अपनायें, इसके लाभ निश्चित रूप से हमें अपने जीवन में प्राप्त होंगे : कलेक्टर

योग को अपने जीवन में अपनायें, इसके लाभ निश्चित रूप से हमें अपने जीवन में प्राप्त होंगे : कलेक्टर


● राष्ट्रीय युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार के साथ विविध कार्यक्रम सम्पन्न।



//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम किया गया वह इसीलिये किया गया ताकि हम इसको सीखने के बाद हम नियमित रूप से और दैनिक रूप से योग करें, सूर्य नमस्कार को अपने दैनिक दिनचर्या का एक अंग बनायें, योग को अपने जीवन में अपनायें इसके लाभ निश्चित रूप से हमें अपने जीवन में प्राप्त होंगे।इस आशय के विचार आज कलेक्टर तरूण राठी ने स्थानीय स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में व्यक्त किये।

सूर्य नमस्कार के इस मौके पर कलेक्टर श्री राठी ने कहा जब हम पढ़ाई करते है तो सूर्य नमस्कार एकाग्रचित होने में हमें बहुत मदद करता है, इसको सभी बच्चे अपनायें। सूर्य नमस्कार का प्रोग्राम युवाओं को प्रेरित करने और योग के बारे में बताने के लिये ही है। उन्होंने कहा विवेकानंद जी के जो आदर्श है, सभी युवा उसका पालन करें, निश्चित ही सबको सफलता मिलेगी और देश आगे बढ़ेगा।
इसी अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रशासक गौरव पटेल ने कहा राज्य शासन के आज सूर्य नमस्कार करने का आदेश दिया, उसके लिए सरकार को धन्यवाद, निश्चित रूप से यहाँ आये आगुन्तकों एवं बच्चो के जीवन मे ऊर्जा का नया संचार सूर्य नमस्कार से होता है, वे अपने जीवन में उतारें, विवेकानंद जी के सिद्धांतो को अपने जीवन मे उतारे, विवेकानंद जी का कहना था उठो जागो और जब तक ना रूकों जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जायें, इस सिद्धांत को अपने जीवन मे उतारें।
            इसी अवसर पर एडवोकेट वीरेन्द्र दबे ने कहा सूर्य नमस्कार मनोवैज्ञानिक दशा को बढ़ाने का एक सरल और सहज उपाय है। उन्होने कहा सभी मित्रगण एवं नौनिहाल छात्र-छात्राओं जीवन को उज्जवल और विकास की ओर ले जाने के लिए तेज और तेजस्व पैदा करने के लिए सूर्य नमस्कार जीवन का अंग बनाये। उन्होने कहा आयोजन स्वामी विवेकानंद जी की जन्मदिवस पर किया जा रहा हैं।
इसी अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी ने सूर्य नमस्कार पर आये सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद दिया।
            कार्यक्रम के अंत मे जिला शिक्षाधिकारी ने कहा आप सब बच्चें अपने जीवन में विवेकानंद जी के सिद्धांतों का अपनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें, सभी बच्चें सूर्य उदय से पहले उठे जिससे उन्हे अपने जीवन मे लक्ष्य की पूर्ति के लिए मार्ग मिल सकें। साथ ही उन्होने कार्यक्रम मे पधारे सभी के प्रति आभार जताया।
            कार्यक्रम के पूर्व में कलेक्टर श्री राठी, ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने योग मुद्राओं अनुसार योग किया। इस दौरान मध्यप्रदेश गान और राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेडियो के माध्यम से स्वामी विवेकनंद जी के संदेश को सुना गया।
            योग शिक्षक विनय मोहन मिश्रा और राजेन्द्र पाराशर द्वारा सूर्य नमस्कार की मुद्राएं बताई गई। कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे ने किया।
इस मौके विधायक प्रतिनिधि पवन गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत डॉ.गिरीश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, को-आपरेटिव्ह बैंक के प्रशासक गौरव पटैल, बीरेन्द्र दबे, तहसीलदार डॉ बबीता राठौर, खेल अधिकारी अशीष दुबे, डीआर राय, गगन कनौजे, माला राय, नीतू अहिरवार, विवेकदत्त शर्मा, जगविजय पटैल, ललित नायक, कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, पतांजलि योग संस्थान, ब्रम्हकुमारी योग संस्था, हॉकी फीडर सेंटर के खिलाड़ी, विद्यार्थीगण, विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न शालाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।