Translate

रविवार, 12 जनवरी 2020

खजुराहो से राजनगर ने जीता फाइनल मुकाबला।

खजुराहो से राजनगर ने जीता फाइनल मुकाबला।


//अरबाज खान//

राजनगर(छतरपुर)। राजनगर के शक्ति मैदान में खेले जा रहे टी-20 कप टूर्नामेंट के अंतर्गत आज हुए फाइनल मुकाबले में बेहद ही रोमांचकारी मैच के दौरान, राजनगर की टीम ने अंततः यह मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया।
खजुराहो की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 135 रन बनाकर राजनगर की टीम को जीतने के लिए 136 रनों का लक्ष्य दिया, खजुराहो की टीम से गौरव विराट  तथा टैलेंट ने शानदार प्रदर्शन किया।
 लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में एसडीएम राजनगर श्री स्वप्निल वानखेड़े ने बेहतरीन 35 रन बनाकर एक ठोस शुरुआत प्रदान की, लेकिन मध्यक्रम की बल्लेबाजी में राजनगर की टीम एक समय लड़खड़ाती नजर आई,  लगातार इस मुकाबले में उतार-चढ़ाव यहां देखने को मिलेगी, आज के इस फाइनल मुकाबले में दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाते हुए इस रोचक और शानदार मुकाबले के साक्षी बने तथा अंततः उतार-चढ़ाव के बाद भी राजनगर की टीम ने मैक्लम के बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते यह मैच जीत लिया ।
इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज उदित खान रहे जबकि आज के फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच राहुल मैकमिलन घोषित किए गए जिनकी बेहतरीन बल्लेबाजी ने राजनगर की टीम को विजय श्री दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
खजुराहो के कप्तान बंटू को उपविजेता की शील्ड प्रदान की गई वहीं विजेता टीम की सील राजनगर टीम के कप्तान फैयाज खान को दी गई ।
आज के इस फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध समाजसेवी गौरव सिंह बघेल उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए खेल को इसी तरह आगे बढ़ाते रहने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया, वहीं उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी श्री स्वप्निल बनखेड़े ने भी दोनों ही खिलाड़ियों को बधाई दी तथा खेल भावना के साथ टूर्नामेंट के आयोजन हेतु समस्त समिति के सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं प्रधान कर आगे भी अच्छे आयोजन होते रहे तथा आपने यह भी बताया कि फरवरी माह में नाइट टूर्नामेंट भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।
इस अवसर पर टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन अंपायरिंग करने के लिए तथा कॉमेंट्री एवं सहायक की भूमिका में कमेटी के समस्त जनों को मंच के माध्यम से पुरस्कृत भी किया गया