गुगवारा में क्रिकेट टूर्नामेंट का किया जा रहा है आयोजन।
//शिवराम आठ्या//
बक्सवाहा(छतरपुर)। गुगवारा तीन दिवस से एकता क्रिकेट क्लब स्वामी ब्रह्मानंद स्टेडियम में चल रहा 1 सप्ताहिक टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें बड़ा मलहरा क्षेत्र के नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट दर्जा प्राप्त विधायक कुंवर प्रदुम सिंह लोधी के मार्गदर्शन एवं तत्वधान मैं चल रहा एक सप्ताहिक टूर्नामेंट का संचालन छत्रपाल सिंह लोधी द्वारा किया जा रहा है गुगवारा स्वामी ब्रह्मानंद स्टेडियम मैं कुल 16 टीमों का मुकाबला हो रहा है।
जिसमें आज का पहला लीक मुकाबला शाहगढ़ और बेरखेड़ी के बीच खेला गया जिसमें शाहगढ़ को बेरखेड़ी ने 1 रन से शिकस्त दी और बेरखेड़ी की टीम ने मैच को अपने नाम किया
और दूसरा मुकाबला बम्होरी और नैनागिर के बीच खेला गया जिसमें बम्होरी 30 रनों से नैनागिर को शिकस्त दी और बम्हौरी टीम ने दूसरा मुकाबला अपने नाम किया
और तीसरा मुकाबला घोघरा और सैडारा के बीच खेला गया जिसमें घोघरा ने 20 रनों से सैडारा टीम को शिकस्त और घोगरा टीम ने मुकाबला अपने नाम किया।
और इसके पहले, पहला मैच माड़िया बिजावली, और गुगवारा के बीच हुआ जिसमें माड़िया बिजावली टीम ने जीत हासिल की और वह क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंच गई।
और इसके बाद मुकाबला निवार और सैडारा के बीच हुआ जिसमें सैडारा टीम क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंच गई।
तीसरा मैच जेतुपुरा के और सुजारा के बीच हुआ जिसमें जेतुपुरा टीम क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंच गई।
जिसमें आज के अतिथि रहे, जगभान सिंह ठाकुर बेरखेड़ी सरपंच, उपेंद्र ठाकुर मुड़िया, बहादुर लोधी देवपुर पूर्व सरपंच, राजेश लोधी घोगरा सरपंच, रवि लोधी बेरखेड़ी सचिव, नारायण लोधी देवरी शिक्षक, नारायण लोधी खमरिया, कडोरी लोधी झिन्ना, महेंद्र लोधी देवरी एवं छत्रपाल सिंह लोधी रहे।