नेटवर्क पन्ना। मध्यप्रदेश में अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने सोने चांदी या नकदी की नहीं बल्कि भगवान की ही चोरी कर ली है। भगवान की चोरी की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। लोग भगवान की मूर्ति चुराने वाले चोर की ही चर्चा कर रहे हैं।
वारदात के बारे में....
घटना पन्ना जिले के बृजपुर पशु औषधालय के सामने स्थित शिव मंदिर की है। भूलिए दाई के कुआं के बगल स्थित 28 साल पुराने मंदिर से शिवलिंग की चोरी हो गई है। 8 की जानकारी लोगों को सुबह सात बजे लगी। गांव के राजेश कुमार मिश्रा ने देखा कि मंदिर से शिवलिंग गायब है। उन्होंने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। मंदिर में चोरी की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर थाना प्रभारी जी एस बाजपेई के आदेश पर एसआई राकेश सिंह, प्रधान रक्षक मोहन सिंह, आरक्षक सुधीर अर्जरिया एवं अन्य पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। मौके पर लगे टीवीसीसी कैमरे के फुटेज खंगाला और चोरों की तलाश में जुट गई है। टीवी फुटेज में चोरों का पता नहीं चल पाया है।
