//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी। आज दिनांक 08/08/2020 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय निवाड़ी के कुशल निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय निवाड़ी एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय निवाड़ी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निवाड़ी नरेंद्र सिंह वर्मा एवं उप निरीक्षक गोपाल सिंह चौहान उपनिरीक्षक गुलाब शर्मा उप निरीक्षक शिवम् सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक रामकुमार आरक्षक गब्बर सिंह आरक्षक हरिमोहन आरक्षक रामकिशोर आरक्षक राजेश आरक्षक रामेश्वर रावत की टीम द्वारा काफी सूझ बूझ, लग्न शीलता एवं व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए अपराध क्रमांक 368/20 धारा 302 आईपीसी के आरोपी जितेंद्र रैकवार पिता हरनारायण रैकवार निवासी बांसवान नाका को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है उल्लेखनीय है कि आरोपी जितेंद्र कुमार द्वारा मृतक छोटू रैकवार को दिनांक 5/8/20 की शाम 5:00 बजे ग्राम बासवान नाका पर सोसाइटी के पास झाड़ियों के पीछे ले जाकर शराब के नशे में विवाद एवं हाथापाई कर सिर पर पत्थर पटक कर मृतक छोटू रैकवार की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी थी ।
इसी तारतम्य में अपराध क्रमांक 354/20 धारा 147 148 149 307 294 506 342 आईपीसी के आरोपीगण देवेन्द्र अहिरवार , राघवेन्द्र अहिरवार, पवन अहिरवार,जमुना अहिरवार, हरनारायण अहिरवार,राहुल अहिरवार, हरप्रसाद अहिरवार रामकिशोर अहिरवार,ज्ञानी अहिरवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। पुलिस द्वारा अपने उत्कृष्ट व्यवसायिक दक्षता व सजगता का परिचय देते हुए उपरोक्त अपराधियों को त्वरित गिरफ्तार करने वाले इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में अत्यंत प्रशंसा की जा रही है।