Translate

शुक्रवार, 3 जनवरी 2020

सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में कर अवगत कराये।

सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में कर अवगत कराये।


● शिक्षा विभाग की सी.एम हेल्पलाइन सबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न।


● लापरवाही बरतने पर दो प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी।

     //नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह।  शिक्षा विभाग की सी.एम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुये सभी खण्ड-शिक्षाधिकारियों से कहा, दी गई समय-सीमा मे प्रकरणों का निराकरण किया जायें। छात्रवृत्ति आदि से सबंधित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जायें। समीक्षा के दौरान संकुल केन्द्र हिरदेपुर और बांदकपुर के प्राचार्य की वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने का कारण बताओ का नोटिस देने के निर्देश दिये।

     खण्ड-शिक्षाधिकारियों से कहा वे अपने क्षेत्र के स्कूलों का सत्त भ्मण करें और लंबित समस्याओ-प्रकरणों का निराकरण करवाना सुनिश्चित करेंगे। आगामी 10 जनवरी को शिक्षा विभाग की लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी। बैठक मे शिकायत-कर्ता और सबंधित संकुल प्राचार्य, खण्ड शिक्षाधिकारी और जिला शिक्षाधिकारी आयेंगे। यह भी निर्देश दिये कि सभी संकुल प्राचार्य यह प्रमाण पत्र देगें कि 31 दिसम्बर की अवधि तक के कोई भी प्रकरण लंबित नही हैं। बैठक मे जिला पेंशन अधिकारी आरके मिश्रा ने बताया शिक्षा विभाग के 7वे वेतन निर्धारण के 169 प्रकरण लंबित हैं, शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये।