दमोह। कलेक्टर का आदेश बना दिया मजाक।
● जिले में मास्साब की मनमानी का खामियाजा भुगत रहे बच्चे।
//राजन असाटी//
जुझार/दमोह। जिला कलेक्टर तरुण राठी व शिक्षा विभाग दमोह द्वारा एक लिखित आदेश जारी किया गया कि वर्तमान में अत्यधिक ठंड व शीत लहर के कारण छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए दमोह जिले के समस्त शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक की दिनांक 1 जनवरी 2020 से 2 जनवरी 2020 तक अवकाश रहेगा यह आदेश तत्काल प्रभाव से समस्त शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में लागू होगा।
लेकिन शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए अवकाश नहीं रहेगा एवं पूर्ववत विद्यालय में उपस्थित रहेंगे लेकिन स्कूलों का मामला तो कुछ उल्टा ही नजर आया कलेक्टर के निर्देश के बाद भी अनुपस्थित रहे शिक्षक।
जब स्कूलों का निरीक्षण बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ की टीम ने किया तो स्कूलों में ताला लटका मिला,हलगज़ के शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में शिक्षक अनुपस्थित रहे और स्कूल के गेट पर ताला लगा हुआ था, शासकीय प्राथमिक शाला हलगजिया के स्कूल में भी शिक्षक अनुपस्थित मिले तो वहीं जुझार गांव के दोनों स्कूल बंद रहे साथ ही शासकीय नवीन माध्यमिक व शासकीय प्राथमिक शाला बरखेरा के स्कूलों में शिक्षक की अनुपस्थिति रही और स्कूलों में ताला डला हुआ मिला तो वहीं बरखेड़ा स्कूल की 8 कक्षा की विद्यार्थी मेगा जैन से बात की तो बताया की स्कूल में 4 शिक्षक है जिसमें से दो शिक्षक सोनी मासाब,साधना मैडम तो कभी कबार आते हैं जब आते हैं तो स्कूल में मोबाइल चलाते रहते हैं तो वहीं शासकीय प्राथमिक शाला छितरा खेड़ा का स्कूल बंद रहा ये वो स्कूल हैं जहां शिक्षकों की मनमानी चलती रहती है जिसकी बजाय से आज भी कलेक्टर के आदेश की अवमानना करते नजर आए।