मुंशी प्रेमचंद्र की कालजयी उपन्यास "गोदान" पर आधारित बुंदेली नाटक होरी का मंचन।
● 30 दिवसीय कार्यशाला के समापन के पहले रंग कर्मियों ने किया जमकर अभ्यास।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह।। तीस दिवसीय आवासीय नाट्य कार्यशाला के संरक्षक व सांसद प्रतिनिधि डाक्टर आलोक गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली एवं युवा नाट्य मंच दमोह के संयुक्त तत्वाधान में चल रही तीस दिवसीय आवासीय एवं प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला के समापन अवसर पर आज कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद्र की कालजयी उपन्यास "गोदान" पर आधारित बुंदेली नाटक होरी का मंचन आज शाम 6:00 बजे मानस भवन, प्रेक्षागृह (अंबेडकर चौराहा) में किया जाएगा। प्रेमचंद की अमर कृति गोदान का हिंदी नाट्य रूपांतरण प्रख्यात हिंदी साहित्यकार विष्णु प्रभाकर ने किया तथा बुंदेली अनुवाद, गीत एवं निर्देशन कार्यशाला निर्देशक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक संजय श्रीवास्तव ने किया है। सह निर्देशन सुशील कांत मिश्रा का है। तीस दिवसीय रंग कार्यशाला में देश के ख्यातिलब्ध रंग प्रशिक्षकों ने देशभर से आए युवा रंग कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया ।प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव, मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के निदेशक आलोक चटर्जी ,राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से पुनीत त्रिवेदी, पंकज दुबे, द्वारिका दहिया तथा मध्य प्रदेश के वरिष्ठ रंगकर्मी राजकुमार रायकवार, राजीव अयाची, युवा रंगकर्मी विश्वनाथ पटेल एवं योगाचार्य कृष्णकांत परोहा ने अलग अलग समय पर प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
नाटक को संगीत वद्ध किया। राजीव सिंह ने आज कार्यशाला के समापन अवसर पर मुख्यअतिथि भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री माननीय प्रहलाद सिंह पटेल रहेंगे। अध्यक्षता शिवचरण पटेल, विशिष्ट अतिथि राहुल सिंह विधायक दमोह, धर्मेंद्र सिंह लोधी विधायक जवेरा, पी एल तंतुवाय विधायक हटा, रामबाई परिहार विधायक पथरिया, मालती असाटी नगर पालिका अध्यक्ष , एवं सुरेश शर्मा प्रभारी निदेशक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली रहेंगे। कार्यशाला संरक्षक डॉ आलोक गोस्वामी संयोजक प्रकाश सिंह ठाकुर युवा नाट्य मंच के सचिव अनिल खरे ने नगर के समस्त सुधि दर्शकों से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
