अतिथि-शिक्षक भर्ती घोटाले में संलिप्त अधिकारियों पर हो कार्यवाही,सौपा ज्ञापन।
//अरबाज खान//
राजनगर(छतरपुर)। जहां मध्य प्रदेश सरकार अतिथि शिक्षकों के शोषण करने से बाज नहीं आ रही है और अतिथि शिक्षक को लाभ देने के तमाम बादे कर रही है तो वही अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को मनवाने भोपाल में ऐसी भीषड सर्दी में धरने पर अड़े हुए हैं।लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से अतिथि शिक्षकों की आड़ में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है ऐसा एक मामला छतरपुर जिले के राजनगर विकासखंड के कर्री संकुल से निकल कर सामने आया है जी हां आपको बता दें कि प्राचार्य द्वारा आरटीआई के जवाब में अतिथि शिक्षक की भर्ती ना होने का प्रमाणीकरण स्वम् दिया गया था लेकिन 2017 18 में विकास खंड शिक्षा अधिकारी की सांठगांठ से प्राचार्य के द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है जिसकी शिकायत कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को भी की गई लेकिन सभी वरिष्ठ अधिकारी इस भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं।
वही जब इस मामले की जानकारी समाजसेबी अरुण उपाध्याय को लगी तो मैदान में उतरने पर बाज नहीं आए और राजनगर अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय में घुसकर जमकर नारेबाजी की और वहीं धरने पर बैठ कर अधिकारियों पर जमकर बरसे उनके द्वारा बताया गया कि राजनगर विकासखंड में अधिकारियों की उदासीनता के कारण ना तो पटवारी समय पर कार्यालय में मौजूद मिलते है ना ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी समय पर उपस्थित होते है जिससे आम जनमानस को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसमे जल्द से जल्द मामले में कार्यवाही करने की मांग की और चेतावनी देते हुए कहा कि मामले में कार्यवाही नहीं की जाती है तो हम सभी युवा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे
बाईट- तहसीलदार