Translate

शनिवार, 11 जनवरी 2020

आज दोपहर दिव्यांगजन छात्रावास पहुंचे कलेक्टर।

आज दोपहर दिव्यांगजन छात्रावास पहुंचे कलेक्टर।


●  छात्रों के कमरों का निरीक्षण कर पाई गई कमियों का सुधार किए जाने के दिए निर्देश।


● एक एलईडी और दो सिलाई मशीन तथा हार्मोनियम छात्रों को किया भेंट।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह।  आज दोपहर दिव्यांगजन छात्रावास पहुंचे।  यहां छात्रों से रू-ब-रू होकर उनकी बातें सुनी।  बच्चों से कहा बतायें आपको और क्या-क्या चाहिए। छात्रों के लिए एक एलईडी टीवी, दो सिलाई मशीन और एक हार्मोनियम प्रदान करते हुए कहा कि टीवी में मनोरंजन कार्यकम के साथ ही शिक्षाप्रद कार्यक्रम देखें और आपके लिए म्यूजिक टीचर भी मुहैया कराया जायेगा खूब मेहनत करें आगे बढ़े। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ गिरीश मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे।
            यहां पर छात्रों के कमरों में जाकर देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। यहां पर छात्रों द्वारा भारत हमकों जान से प्यारा है, सबसे प्यारा गुलिस्तां हमारा है, सामूहिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यहां पर संस्थान के छात्रों द्वारा वाटर कूलर की मांग की गई। जिसे कराने के निर्देश दिये गये।