मनमर्जी की पाठशाला : नैनीहालों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे मास्साब।
//राजन असाटी//
जुझार(दमोह)। शिक्षा विभाग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं वहीं आपको बता दें की स्कूल का मामला तो कुछ उल्टा ही नजर आ रहा है जहां शिक्षकों की तो मनमानी हो रही है साथ ही छात्र-छात्राओं की शिक्षा से भी खिलवाड़ किया जा रहा है जंहा शासकीय प्राथमिक शाला बरखेरा के बच्चे शाला में बैठे हुए हैं स्कूल में ताला लटका हुआ है शासकीय प्राथमिक शाला बरखेरा और शासकीय नवीन माध्यमिक शाला बरखेरा मे 4 शिक्षक है।
जहां शिक्षकों की मनमानी के चलते शाला खोली नहीं जा रही खोली भी जाती है तो कोई टाइम फिक्स नहीं है कहीं 12बजे तो कहीं 1बजे छुट्टी भी 3 बजे हो जाती है वही आपको बता दें जब इस संबंध में विद्यार्थी नेहा पटेल उमा पटेल गोपाल अठ्या हल्लू पटेल अमित सिंह ठाकुर नरेंद्र पटेल उत्तम पटेल हुकम पटेल केशव सिंह लोधी से बात की तो उन्होंने बताया की स्कूल में 4 शिक्षक है जिसमें 3 अतिथि शिक्षक है एक संविदा वर्ग 3 में है जंहा दो शिक्षक आते ही नहीं है सोनी मासाब साधना मैडम तो 1 माह से आए ही नहीं है कभी कबार आती हैं जब आती हैं तो स्कूल में मोबाइल चलाती रहती हैं जब मैडम और सर स्कूल में आते हैं तो रजिस्टर में साइन करके चले जाते हैं वही आपको बता दें कि शिक्षकों की मनमर्जी से स्कूल चल रहा है हम लोग स्कूल आते भी हैं तो स्कूल में कुछ पढ़ाया लिखाया नहीं जाता है हम लोग सिर्फ बैठे रहते हैं पढ़ाई होती ही नहीं है शिक्षकों के हाल है देर से आना जल्दी जाना ऐ साहेब ये ठीक नहीं जैसे बने हुए हैं।