शहर के प्रतिष्ठित इक़रार उस्ताद के नाम से बनेगा स्मारक: विधायक
● इक़रार उस्ताद की पाँचवी पुण्यतिथि व जन्म शताब्दी समारोह मानस भवन में सम्पन्न,जहां पर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। शहर में जिले को अपने प्रतिष्ठित स्थान दिलाने बालों को पूर्व से ही याद किया जाता रहा हैं। जिन्हे भूली बिसरी यादों को कार्यक्रमों में मंच के माध्यम से ताज़ा किया जाता रहा हैं। इसी क्रम में आज नगर की प्रतिष्ठत हस्ती इक़रार उस्ताद की पाँचवी पुण्यतिथि व जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन मानस भवन में किया गया। इस अवसर पर इकरार उस्ताद की परपोती अल जिया उस्ताद ने जब उनके जीवनी पर प्रकाश डाला तो प्रोग्राम हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा क्योंकि ये परपोती मात्र कक्षा चौथी में अध्ययनरत है और बड़ी बेबाकी से अपने दादा की उपलब्धियों को गिनाती रही।मुख्य अतिथि दमोह विधायक राहुल सिंह ने इकरार उस्ताद की महानता से प्रभावित होकर नगर में उनका स्मारक लगाने की घोषणा की। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया ने इक़रार उस्ताद जी से जुड़ी यादों और उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों का उल्लेख करते हुए सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई प्रेषित की। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय टंडन और एडवोकेट हाजी अब्दुल सत्तार ने सरपस्ती की।
प्रतिवर्ष अनुसार नगर की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को शैक्षणिक क्षेत्र प्रोफ़ेसर छबिनाथ तिवारी, साहित्य क्षेत्र सत्यमोहन वर्मा, स्वास्थ व सामाजिक क्षेत्र हाजी सैय्यद शाकिर अली एवं क्रीड़ा क्षेत्र ठाकुर हेमेन्द्र सिंह को दमोह के उस्ताद सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही एम बोर्ड परीक्षा में स्थान पाने वाले दमोह के छात्र भी सम्मानित किये गए। कार्यक्रम में कलेक्टर तरूण राठी, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी एवं कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र रहे सर्व समाज से आमंत्रित प्रतिनिधियों महंत प्रहलाद दास जी, हाजी शेख मुबीन, त्रिलोक सिंह खंडूजा, राजेश सालोमन, अरविंद इटोरया, मोहन कुकरेजा, तेजीराम रोहित, हकीम बोहरा जी का समिति के द्वारा शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर के विशेष स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजीव अयाची ने एवं श्री शेंडये ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति संचालक उस्ताद अनवार उल हक, डी पी मिश्रा, डॉ० आलोक सोनवलकर, पंकज हर्ष, डाँ नाज़िर, ज़िया उस्ताद, मौलाना अतीक, परवेज खान सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

