चंद्रशेखर आजाद स्मृति मंच का आयोजन संपन्न...चंद्रशेखर आजाद नाट्यमंचन एवं चित्रप्रदर्शनी में अब्बल रहे छात्र छात्राओं को 27 मार्च को मानस भवन में किया जाएगा सम्मानित।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। चंद्रशेखर आजाद बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिलास्तरीय चित्रकला एवं काव्यलेखन प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह 27 फरवरी 2020 गुरुवार को मानस भवन से सम्पन्न होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष तंतुवाय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से से चित्र एवं कविताओं का संग्रह किया जा चुका है। जिलेभर से लगभग 500 से अधिक चित्रों का संकलन किया जा चुका है जिनकी प्रदर्शनी 27 फरवरी 2020 को गुरुवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जिलास्तरीय आयोजन में मानस भवन में लगाई जाएगी। समिति के व्यवस्थापक प्रकाश पटैल ‘‘गुड्डा भैया’’ ने बताया है कि प्रतिबर्षानुसार इस बर्ष भी उक्त आयोजन भारतीय सेना को समर्पित किया जा रहा है जिसमें भारतीय सेना में पदस्थ जवान राहुल विश्वकर्मा एवं नवजीत नवीन मुख्य रूप से शम्मिलित होंगे। सदस्य वीरेंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद स्मृति मंच के सदस्यों द्वारा आजाद जी के जीवन चरित्र पर केंद्रित विशेष नाट्यमंचन प्रस्तुत किया जावेगा साथ ही भारत देश के गौरवशाली इतिहास पर केंद्रित म्यूजिकल एक्ट डाँस के माध्यम से प्रस्तुत किये जावेगें। पश्चात चयनित बाल कवियों की ओजस्वी राष्ट्रवादी कविताओं का मंचन एवं पुरुस्कार वितरण-सम्मान समारोह सम्पन्न होगा। इसके अतिरिक्त अन्य इक्छुक प्रतिभागी चाहें तो चंद्रशेखर आजाद विषय पर अपने चित्र 27 फरवरी को मानस भवन में प्रातः 11 बजे तक जमा कर निःशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने आमजनों से उपस्थिति की अपील की है।
