हिनौता टीम को हराकर खामखेड़ा टीम ने जीता फाइनल मैच।
//राजन असाटी//
जुझार/दमोह। दमोह जिले के जय मां चंडी स्टेडियम रंजरा गांव में चल रहे टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खामखेड़ा व हिनौता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें हिनौता टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया हिनौता टीम ने 16 ओवर में 139 रन बनाए वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम खामखेड़ा ने 145 रन बनाए और 16 ओवर में ही हिनौता टीम ऑल आउट हो गई हिनौता टीम की शुरुआती ओवर में अच्छा रन रेट रहा, लेकिन खामखेड़ा ने 11 ओवर में ही मैच जीत लिया और ट्राफी अपने नाम कर ली इस मुकाबले में खामखेड़ा के खिलाड़ी धर्मेंद्र तिवारी मैन आफ द मैच रहे फाइनल मुकाबले के द्वारा मुख्य अतिथि राजन असाटी पंडित तुलसीराम तिवारी कमलेश दुबे राजा सेन सहित ग्रामीण मौजूद रहे।