//रूपेश जैन//
नेटवर्क छतरपुर। इंडिया लिटरेसी प्रोजेक्ट (ILP) के सहयोग से संकल्प समाज सेवी संस्था द्वारा मध्य प्रदेश के छतरपुर पन्ना एवं टीकमगढ़ जिलों की 30 ग्राम पंचायतों में प्राथमिक शाला के 1000 बच्चों के शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए संस्था द्वारा विद्या ज्योति प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है परियोजना निर्देशक ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि विद्या ज्योति प्रोजेक्ट के अंतर्गत 30 ग्राम पंचायतों के प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों का ग्रिड आधार पर मूल्यांकन किया जा रहा है एवं सबसे कमजोर 30 बच्चों को चयनित करके विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है एवं बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है परियोजना प्रबंधक विनोद कुमार विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि पढ़ाई के साथ-साथ संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिसमें बच्चों को खेलकूद चित्रकला निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि जैसे कार्यक्रमों से बच्चों के कौशल की पहचान की जाती है प्रत्येक गांव में विद्या ज्योति केंद्र चलाने के लिए उसी गांव से एक विद्यासार्थी का चयन किया जाता है जोकि स्कूल समय के अतिरिक्त बच्चों को प्रतिदिन 2 घंटे की अतिरिक्त कक्षाएं लगाता है एवं इन विद्या साथियों की क्षमता वर्धन के लिए इनका समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित किये जाते है।