नेटवर्क इंदौर। शहर के एक शासकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को NSUI के कुछ कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। लोहे के सरिए लेकर आए कार्यकर्ता प्रशासनिक भवन में अनाधिकृत रूप से घुस गए। प्रोफेसर के रोकने के बावजूद उन्होंने प्राचार्य कक्ष का दरवाज़ा तोड़ने का प्रयास किया और ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया।
इस दौरान शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया और क़रीब एक घंटे तक कॉलेज परिसर में अव्यवस्था का माहौल बना रहा। शासकीय कार्य में बाधा डालने से लेकर भय का वातावरण उत्पन्न करने तक, पूरे घटनाक्रम से छात्र-छात्राओं व स्टाफ में दहशत का माहौल रहा।
शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटना से ‘विकसित भारत’ की अवधारणा और नई शिक्षा नीति को गहरा धक्का लगा है। कॉलेज प्रशासन ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी है।