वार्षिकोत्सव पर शाखा गांव के विवेकानंद स्कूल में पर बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
//राजन असाटी//
जुझार/दमोह। ग्राम शाखा के विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विगत 20 वर्षों से संचालित संस्था में 11वीं 12वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह एवं संस्था का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने शाला परिषद में एक से एक बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व नृत्य कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया साथ ही कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक डाल सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया वही पुरस्कार वितरण समारोह में शाखा सरपंच श्रीमती सुमन उपाध्याय ने पुरस्कार वितरित किया इस अवसर पर हिनौती ठेंगापट्टी सरपंच अनिल दुबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुमन उपाध्याय अनिल दुबे राजन असाटी राहुल असाटी नितेश सिंह ठाकुर नीरज असाटी अरविंद अठ्या सुल्तान सिंह बीरेंद्र सिंह नत्थू सिंह किशोर सिंह कोदू सिंह सौरभ सिंह शिक्षक डाल सिंह शिक्षक जगदेव सिंह शिक्षिका भारती ठाकुर रेखा अठ्या क्रांति ठाकुर कविता ठाकुर तथा स्वामी विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य पी एल प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में शिक्षक बाबूलाल विश्वकर्मा शिक्षक पूरन सिंह शिक्षक परसोत्तम अहिरवार शिक्षक सुभाष अहिरवार सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों की उपस्थिति रही।
