Translate

शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

छतरपुर की बेटी का ISRO के F-10 लॉन्च के लिए हुआ चयन।

छतरपुर की बेटी का ISRO के F-10 लॉन्च के लिए हुआ चयन।


● एडिशनल डिस्ट्रिक जज संजय जैन की बेटी चैताली जैन।


ब्यूरो नेटवर्क छतरपुर।  छतरपुर शहर के जानेमाने स्कूल DPS को एक और सफलता प्राप्त मिली है ।
कक्षा 9 वीं की छात्रा चैताली जैन जो कि एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज संजय जैन की पुत्री है। चैताली का चयन इसरो के अगले लॉन्च GSLV F10 के लिए हुआ है। यह लॉन्च इसरो के द्वारा 5 मार्च 2020 की शाम 6:11 बजे  होना है ।
प्राचार्या वत्सला सिंह ने बताया कि भारत सरकार के विभिन्न प्रकार के क्विज कॉम्पिटिशन जो की इसरो के द्वारा कराये जाते हैं चैताली ने अपने कौशल एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से सम्पूर्ण देश में टॉप रैंक प्राप्त की है एवं इसरो लॉन्च में शामिल होने का मौका प्राप्त किया है।
पिछले सत्र में विद्यालय ने इसी कक्षा के विद्यार्थियों को इसरो भेजा था एवं इसरो की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया था। उन्हें वहाँ से बहुत प्रेरणा मिली एवं विज्ञान के प्रति आकर्षित हुए ।
चैताली के इसरो लॉन्च में भाग लेने से सम्बंधित सम्पूर्ण खर्च इसरो द्वारा उठाया जाएगा ।
अभिभावक सहित सम्पूर्ण शहर में हर्षौल्लास है, विद्यालय एवं चैताली को अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए सभी ने बहुत शुभकामनायें प्रदान की।