अनाथ बच्चों को मिलेगा आशियाना,शुरू हुई कवायद।
//अमर सेन//
कुम्हारी(दमोह)। जनपद पंचायत पटेरा के अंतर्गत जुड़ी हुई ग्राम पंचायत पटेरिया जहां अनाथ बच्चों के लिए सोशल मीडिया के तहत जनभागीदारी से बहुत सा सहयोग मिला साथ ही जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी मान सिंह द्वारा अनाथ बच्चों के लिए पढ़ने लिखने की व्यवस्था के साथ-साथ बच्चों के लिए रहने मकान बनाने की कवायद शुरू हो गई है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कलेक्टर तरुण राठी दमोह के मार्गदर्शन में साथ ही जन सहयोग की भावना के साथ बच्चों को रहने के लिए छत मिल जाये जन सहयोग से उन्हें ₹15000 की राशि 25000 भारतीय स्टेट बैंक पटेरा 10000 जनपद अध्यक्ष 20000 विधायक निधि सभी लोगों ने अनाथ बच्चों के लिए मदद की है।
और जल्द ही उन्हें रहने के लिए छत मिलेगा , कार्यपालन अधिकारी स्वस्थ होते ही 13 जनवरी से प्रभार में आये और 16 जनवरी से अनाथ बच्चों को मकान निर्माण की आधारशिला शुरू कर दी गई है।
अभी 70 हजार रुपये की राशि एकत्रित हो गई हैं!