विद्यार्थियों को कॉलेज के विषय,चयन और छात्रवृत्ति की दी जानकारी।
छतरपुर। मप्र शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर 21 से 31जनवरी तक चलने वाले कॉलेज चलो अभियान के दूसरे दिन आज 22 जनवरी 20 बुधवार को चौबे कॉलोनी स्थित आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल में कॉलेज चलो अभियान समिति के संयोजक डॉ सुमति प्रकाश जैन, सदस्य डॉ आर एस सिसोदिया एवं डॉ आर डी अहिरवार ने स्कूल के छात्र - छात्राओं की करियर काउंसलिंग की। इस अवसर पर तीनों वक्ता प्राध्यापकों ने अगले सत्र में कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया,संचालित कोर्सेस , इनमें रोजगार के अवसर एवं अनेक छात्र हितग्राही योजनाओं की विस्तृतजानकारी दी एवं विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
महाराजा कॉलेज,छतरपुर के कॉलेज चलो अभियान समिति के संयोजक डा.सुमति प्रकाश जैन ने शासन की सभी महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजनाओ को बताते हुए कहा कि छात्रों को समय के एक एक क्षण का सदुपयोग करके अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहिए। डॉ आर एस सिसोदिया ने छात्रों को सफलता के लिए टिप्स दिए एवं नियमित पढ़ाई करने की बात कही।डॉ आर डी अहिरवार ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में महाराजा कॉलेज, छतरपुर में संचालित तीनों संकायों के यू जी तथा पीजी कोर्सेस की जानकारी दी तथा कॉलेज की सुविधाओं पर प्रकाश डाला।
ये समिति नगर के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों मे जा कर विद्यार्थियों को प्रवेश सम्बन्धी प्रकिया, कॉलेज में संचालित कोर्सेस, रोजगार के अवसर एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित कर रही है।
आयोजन के प्रारंभ में स्कूल के संचालक श्री ज्योति प्रकाश शुक्ला ने कॉलेज चलो अभियान समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए अंत में उनका आभार माना।