ग्रामीण युवाओं को शासन की योजनाओं की जानकारी...युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का आयोजन।
//राजन असाटी//
जुझार/दमोह। नेहरू युवा केंद्र दमोह द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में दिनांक 5 मार्च 2020 से 7 मार्च 2020 तक युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ सिद्धि विनायक पैलेस दमोह में किया गया,जिला युवा समन्वयक श्री सौरभ श्रीवास्तव जी के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें दमोह जिले के सातों विकासखंड से 40 युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया श्री सौरभ श्रीवास्तव जी द्वारा युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण में आए युवाओं को नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया एवं प्रशिक्षण के निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षण किस लिए आयोजित होता है,और प्रशिक्षण से क्या लाभ प्राप्त होते हैं ग्रामीण युवाओं को साथ ही मध्यप्रदेश शासन एवं केंद्र शासन की जो योजनाएं ग्रामीण युवाओं के लिए आती हैं उनका पूरा लाभ प्राप्त हो, प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास यज्ञनारायण पांडे द्वारा करवाया गया, सिटी प्रबंधक एन यू बएल एम दमोह से श्री अरशद खान जी द्वारा स्वरोजगार एवं सामुदायिक विकास पर सभी प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की गई,सहायक परियोजना समन्वयक श्री पी एल अहिरवार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान की योजना प्राथमिक शाला मिडिल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदि की गतिविधियों से अवगत कराया एवं ग्रामीण युवाओं के लिए जो सर्व शिक्षा अभियान की योजनाएं हैं उन से क्या लाभ हैं उसके बारे में सभी प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कपिल अग्रवाल, सुरेंद्र राठौर, राजेश पटेल, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं नेहरू युवा नवजागृति नवयुवक मंडल बांसा कला से घनश्याम पटेल, अजय राय, मिशन जन जागृति युवा मंडल से राजकुमार सेन, नेहरू युवा मंडल बांसा तारखेडा से जितेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहें,सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान किट एवं प्रमाण पत्र वितरण की गए,कार्यक्रम का सफल संचालन राजकुमार सेन द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त नेहरू युवा केंद्र की लेखापाल श्री तेज खान जी द्वारा किया गया।

