Translate

बुधवार, 2 जून 2021

बड़ामलहरा। प्रशासन की मेहनत हो रही सार्थक बढ़चढ़कर हुआ टीकाकरण।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। प्रशासन एवं कोरोना योद्धाओं की मेहनत अब बड़ामलहरा क्षेत्र में सार्थक होते हुए दिखाई दे रही है बड़ामलहरा विकाशखण्ड में 18 + के युवा बढ़चढ़कर कर टीकाकरण करवा रहे है एवं अपने परिवार में गांव में जो बुजुर्ग लोग है जो टीकाकरण के प्रति जागरूक नही है उनके लिए भी प्रेरित कर रहे है आज बड़ामलहरा विकाशखण्ड में कोरोना टीकाकरण के 18 + के लिए दो केंद्र बनाए गए थे जिनमें शासकीय बालक शाला बड़ामलहरा , एवं शासकीय बालक शाला घुवारा थे जिनमें आज बढ़चढ़कर कोरोना का टीकाकरण हुआ बड़ामलहरा टीकाकरण केंद्र  पर 170 यूवाओ का वही घुवारा टीकाकरण केंद्र पर 130 यूवाओ का टीकाकरण सम्पन्न हुआ बड़ामलहरा विकाशखण्ड में घुवारा तहसील के अंतर्गत रामटोरिया क्षेत्र में भी 18 + का एक टीकाकरण केंद्र शुरू करने की आवश्यकता है बड़ामलहरा टीकाकरण केंद्र से 16 किलोमीटर की दूरी पर बसे भगवा ग्राम में भी 18 + टीकाकरण केंद्र शुरू करने की आवश्यकता है जिससे यूवाओ में होने बाले टीकाकरण में ओर व्रद्धि होगी। टीकाकरण बड़ामलहरा एस डी एम वी के आंनद के निर्देशन में बड़ामलहरा बी एम ओ डॉ हेमंत मरैया के मार्गदर्शन में मृत्युंजय नायक , गोविंद तिवारी , आंनद पराशर , पूजा यादव , सुनीता राजपूत सहित रेखा अहिरवार शामिल रही।