Translate

गुरुवार, 5 मार्च 2020

छतरपुर। लोकायुक्त ने राजस्व निरीक्षक को 5 हजार लेते दबोचा....भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्यवाही।

छतरपुर। लोकायुक्त ने राजस्व निरीक्षक को 5 हजार लेते दबोचा....भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्यवाही।


//दिलीप अग्रवाल//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। लोकायुक्त पुलिस ने राजस्व निरीक्षक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाँथो गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि, आरोपी जमीन का सीमांकन करने के नाम पर पैसों की मांग कर रहा था। गुरुवार की सुबह फरियादी पेशगी की पहली किस्त देने गया था तभी लोकायुक्त टीम ने पकड लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भृष्टाचार अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

      लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर सिंह यादव के निर्देशन व उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार खेडे के नेतृत्व में हनुमान सिंह मरकाम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाँथो गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्थानीय तहसील क्षेत्र के राजस्व मंडल सडवा में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्त था और तहसील प्रांग़ण स्थित शासकीय कर्मचारी आवास में रहता है। लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार सुबह साढे 8 बजे के करीब शासकीय आवास पर छापामार कार्रवाई के दौरान आरोपी की जेब से रिश्वत के पैसे बरामद किऐ। उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार खेडे के अनुसार 3 मार्च को फरियादी द्वारा शिकायत की गई थी।

गोपनीय जांच में शिकायत सत्यापित होनें के उपरांत कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि, बारेलाल पिता नंदी प्रजापति निवासी राजापुर थाना बडामलहरा ने जमीन का सीमांकन व तरमीम कराने तहसील में आवेदन किया था। राजस्व निरीक्षक हनुमान सिंह मरकाम ने 17 हजार रुपये मांगे थे। गुरुवार सुबह फरियादी ने राजस्व निरीक्षक को उसके आवास पर पेशगी की किस्त 5 हजार रुपये दिऐ तभी लोकायुक्त सागर की 9 सदस्सीय टीम ने धर लिया। आरोपी के खिलाफ भृष्टाचार अधीनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की।