बम्होरी। शांति समिति की बैठक आयोजित।
//शोभित जैन,अनेकांत जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ एवं थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी के निर्देशन के बाद बक्सवाहा थाना क्षेत्र के चौकी बम्हौरी अंतर्गत शुक्रवार को चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन चौकी प्रभारी राज कपूर बघेल की अध्यक्षता में किया गया।आपको बता दें कि बैठक का आयोजन आगामी होली त्यौहार को शांति पूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से किया गया जिस दौरान बैठक में पंचायत बम्होरी के समस्त गड़मान्य नागरिक, समाजसेवी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।