Translate

रविवार, 2 अगस्त 2020

घुवारा। महिला ने मायके पक्ष के लोगों के साथ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को सुनाई आपबीति...न्याय की लगाई गुहार।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)।  एक पिता अपनी बेटी को बड़े लाड़ प्यार से पालता पोस्ता है। अपनी जीवन की कई खुशियों को त्यागकर एक एक पैसा जमा करता है कि अपनी बेटी की शादी एक अच्छे परिवार में करेंगे जहां उस संसार की हर खुशी मिले। लेकिन कुछ दहेज के लालची लोग उस पिता के सपनों का गला घोट देते हैं और उस बेटी को इतना प्रताड़ित करते हैं की उसे जीना दूभर लगने लगे। यह मामला है बड़ामलहरा थाना क्षेत्र का है  जहां पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के साथ दहेज प्रताड़ना के चलते मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की।  पीड़ित महिला श्रीमती नंदिनी का विवाह बड़ा मलहरा के प्रतापपुरा के राम नरेश मिश्रा पिता जागेश्वर मिश्रा के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ 5 मार्च 2017 को हुआ था। पति और उनके परिवार के द्वारा कुछ दिनों बाद ही दहेज को लेकर प्रताड़ित किए जाने लगा। फिर महिला के साथ मारपीट की जाने लगी। इसकी शिकायत भी पूर्व में थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद मामला शांत हो गया था।
19 जुलाई 2020 को रात्रि में नंदनी के पति राम नरेश मिश्रा और ससुराल पक्ष के बालक दास मिश्रा, उपासना मिश्रा, नीरज मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, विमला देवी ने उसके साथ मारपीट की गई व जान से मारने की कोशिश की गई। मारपीट करने पर महिला के द्वारा डायल 100 नंबर को कॉल किया गया और फिर मायके पक्ष के लोगों को महिला के द्वारा सूचित किया गया।परिजनों के साथ पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय छतरपुर पहुंची और पूरे मामले के बारे में अवगत कराते हुए आवेदन सौंपा, जिस पर ससुराल पक्ष के लोगों पर बड़ा मलहरा थाना में 498 ए, 506, 34 आईपीसी, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा कायम किया गया है। इस संबंध में बड़ामलहरा थाना प्रभारी राकेश साहू का कहना है कि महिला नंदनी मिश्रा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और दहेज के लोभी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।